UP PET ONLINE FORM 2026//आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

नमस्कार दोस्तों उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Preliminary Eligibility Test (PET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में लेखपाल, VDO, जूनियर असिस्टेंट जैसे ग्रुप-सी पदों के लिए अनिवार्य स्क्रीनिंग टेस्ट है.

UP PET ONLINE FORM 2026महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी1 अगस्त 2026
आवेदन प्रारंभ3 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि1 सितंबर 2026
फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि8 सितंबर 2026

पात्रता (Eligibility) – क्या आप आवेदन कर सकते हैं?

शैक्षणिक योग्यता

  1. न्यूनतम योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (High School) पास होना अनिवार्य है.
  2. 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक या उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा (1 जुलाई 2026 के अनुसार)

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  3. आरक्षित वर्गों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क (Application Fee)

वर्गशुल्क
सामान्य / OBC₹185
SC / ST₹95
दिव्यांग (PwD)₹25

आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

PET के लिए आवेदन करने से पहले UPSSSC की OTR (One-Time Registration) कराना अनिवार्य है.

चरण-दर-चरण प्रक्रिया:
  1. OTR (वन-टाइम रजिस्ट्रेशन) करें:
    • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
    • OTR सेक्शन में जाकर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ पंजीकरण करें। इसके बाद आपको एक OTR नंबर मिलेगा.
  2. PET 2026 का आवेदन फॉर्म भरें:
    • होमपेज पर उपलब्ध ‘UPSSSC PET 2026 Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें.
    • OTR नंबर या मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें।
  3. व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें: सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  4. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें: निर्धारित फॉर्मेट और साइज में स्कैन की गई फाइलें अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें: ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड) से शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें: सभी विवरणों की जाँच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। आवेदन की एक प्रति और शुल्क रसीद प्रिंट करके सुरक्षित रख लें.

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

PET 2026 एक ऑफलाइन (OMR-आधारित) परीक्षा है:

  1. कुल प्रश्न: 100 (वस्तुनिष्ठ – MCQ)
  2. कुल अंक: 100
  3. समय: 2 घंटे
  4. नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे.

परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय:

विषयअंक
सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, संविधान, अंकगणित, तर्कशक्ति, हिंदी, अंग्रेजी, अनुच्छेद/ग्राफ/तालिका विश्लेषण10 (अनुच्छेद/ग्राफ) / 5 (अन्य)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1: क्या PET 2026 पास करने पर सीधे नौकरी मिल जाती है?
A: नहीं। PET एक पात्रता परीक्षा है, सीधे नौकरी नहीं देती। इस स्कोर के आधार पर आप मेन्स परीक्षा (जैसे लेखपाल, VDO के लिए) और अन्य चरणों में भाग ले सकते हैं.

Q2: PET स्कोर कितने समय तक वैध रहता है?
A: UPSSSC PET स्कोर अब 3 साल के लिए वैध है.

Q3: क्या 10वीं से कम पास आवेदन कर सकते हैं?
A: नहीं, न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है.

Leave a Comment